Hello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →
Graphic resources for everyone.
Board Exams 2022 LIVE: बोर्ड परीक्षा 2022 पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या रद्द होगी सीबीएसई, सीआईएससीई टर्म 2 परीक्षा
Board Exams 2022 LIVE: भारत का सर्वोच्च न्यायालय आज 23 फरवरी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सीआईएससीई और कई अन्य बोर्डों द्वारा इस साल आयोजित होने जा रही कक्षा 10वीं, 12वीं की ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ आज याचिका पर सुनवाई करेगी. न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को आदेश दिया कि याचिका की एक अग्रिम प्रति सीबीएसई और अन्य संबंधित प्रतिवादियों के स्थाई वकील को दी जाए. याचिकाकर्ता अनुभा श्रीवास्तव सहाय की ओर से पेश वकील ने मामले का उल्लेख किया और पीठ से इसे तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया.
कोविड की चिंताओं के बीच, सुप्रीम कोर्ट कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करने की याचिका पर सुनवाई कर रहा है. जनवरी में संक्रमण के 3.4 लाख मामले को पार करने के बाद भारत में कोविड मामलों में गिरावट देखी जा रही है.
0 Comments